Shukra Gochar 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ रहा था। शुक्र को धन-वैभव, धन-ऐश्वर्य, कामना, आकर्षण आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में उसके राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में शुभ या अशुभ पड़ता है। बता दें कि 18 तारीख को शुक्र अपनी मूल त्रिकोण राशि में प्रवेश कर रहे हैं। अपनी ही राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ अपार धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के तुला राशि में जाने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 18 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 13 अक्तूबर तक रहेंगे। बता दें कि ये राशिफल चंद्रमा की स्थिति के हिसाब है। शुक्र के शुभ प्रभाव के लिए आपकी कुंडली में इसका क्या स्थिति है। इसका जानना बेहद जरूरी है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में शुक्र तीसरे भाव में रहने वाले हैं। तीसरे और दसवें भाव के स्वामी होने के कारण इस राशि के जातकों के जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिल सकता है। अगर आप विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो उसमें भी सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आपको खूब मुनाफा मिलेगा। इससे आप संतुष्ट हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आपके द्वार की गई मेहनत का असर आपको जरूर मिलेगा। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शुक्र तुला राशि में प्रवेश करके इस राशि के एकादश भाव में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में खूब लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा की गई मेहनत या फिर प्रयासों का अब फल मिल सकता है। शुक्र का गोचर आपके करियर में काफी केंद्रित है। आपको नौकरी को लेकर की यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इसमें आपको काफी लाभ मिल सकका है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। आप बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बना सकते हैं। कमाई के नए जरिए खुल सकते हैं। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही परिवार में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

शुक्र का अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला में जाने से इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी होकर इस राशि में शुक्र नवम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। व्यापार के क्षेत्र में आपको खूब लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो रही है। धन संचय करने में भी कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024