Venus Grah Transit:  ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर एक राशि से दूसरी राशि में राशि परिवर्तन करता है और उस राशि परिवर्तन का प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन की। आपको बता दें कि वैभव के दाता शुक्र ग्रह ने 18 जून को वृष राशि में प्रवेश कर लिया है, जो इनकी स्वराशि मानी जाती है। इसलिए इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

कर्क राशि: आपकी राशि से शुक्र देव ने 11वें भाव में गोचर किया है। जिसे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इनकम और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही आय के नए-नए माध्यम भी बन सकते हैं। जिससे आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं आप इस दौरान किसी व्यावसायिक डील में अच्छा धनलाभ कमा सकते हैं। इसके साथ ही शुक्र ग्रह आपके चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। जिसको भौतिक सुख और माता का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। मतलब आप माता के माध्यम से धन कमा सकते हैं। साथ ही इस समय आप प्रापर्टी या वाहन खरीदने का भी मन बना सकते हैं। वहीं इस दौरान आप एक मून स्टोन पहन सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि: आपकी गोचर कुंडली से शुक्र ग्रह ने दशम भाव में संचरण किया है। जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र और जॉब में आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी हो सकता है। इस समय मेहनत के साथ- साथ आपको किस्मत का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर बॉस और वरिष्ठजनों का आपको सहयोग प्रदान होगा। आर्थिक पक्ष भी इस समय आपका पहले से मजबूत होगा। वहीं इस समय कारोबार में किए प्रयास सफल होंगे। इसलिए इस दौरान बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। वहीं शुक्र ग्रह आपके तीसरे भाव के स्वामी हैं, जिसे पराक्रम और भाई- बहन का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। साथ ही भाई- बहन का सहयोग मिलेगा। इस समय आप एक ओपल रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।

मेष राशि: आप लोगों की राशि से शुक्र देव ने दूसरे भाव में गोचर किया है।  जिसे ज्योतिष के अनुसार धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको व्यापार मेंं अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं फंसे हुए धन प्राप्ति हो सकती है। अगर इस समय आप व्यापार का विस्तार या निवेश करना चाह रहे हैं तो भी यह समय आपके लिए शानदार है। वहीं शुक्र ग्रह आपके सप्तम स्थान के स्वामी है। जिसको जीवनसाथी और पार्टनरशिप का स्थान कहते हैं। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में भी जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में अच्छा धनलाभ होगा। आप इस समय साझेदारी का काम शुरू भी कर सकते हैं। आप लोग एक ओपल पहन सकते हैं। जो आपके लिए शुभ साबित होगा।