Shukra Nakshatra Gochar 2024: धन-वैभव के दाता शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि शनि निश्चित अवधि के बाद राशि के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करते है। इसका असर भी 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि शुक्र 11 दिसंबर को नक्षत्र परिवर्तन करने वाले है और श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं शुक्र के श्रवण नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

पंचांग के अनुसार, शुक्र 11 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 22 वां नक्षत्र है। इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा और भगवान विष्णु द्वारा शासित है। इसके साथ ही इस नक्षत्र की राशि मकर है और शुक्र इसी राशि में विराजमान है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि में शुक्र लग्न भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं का बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आपको आपके काम की सराहना की जाएगी, जिससे आपको पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्दि हो सकती है। इसके अलावा नए नौकरी के कुछ एक अवसर मिलने के भी काफी चांसेस बन रहे हैं। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई योजना लाभकारी सिद्ध हो सकती है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि में शुक्र दूसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को ट्रेवल के माध्यम से काफी धन लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा  वक्त बीत सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। आप अपनी नौकरी में थोड़ा सा प्रेशर महसूस कर सकते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों नई नौकरी तेजी से सर्च कर सकते हैं। व्यापार में आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। ऐसे में आपको काफी अधिक धन लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लेकिन बेकार का खर्च करने से बचें। ऐसे में आप कर्ज से ले सकते हैं।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

शुक्र श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के नौवें भाव यानी भाग्य के भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिससे हर क्षेत्र में सफलता के साथ खूब धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। अध्यात्म की ओर आपका अधिक झुकाव होगा, जिससे आप तीर्थस्थलों की यात्राएं कर सकते हैं। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। ऐसे में आप संतुष्ट नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार को लेकर कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लेकिन दांपत्य जीवन और लव लाइफ को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि आपके जीवन में परेशानी आ सकती है। सेहत का खास ख्याल रखें।

दिसंबर माह में शुक्र कुंभ राशि में भी प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में नए साल 2025 में इन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इस लिस्ट में आपकी राशि है कि नहीं

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।