Venus Transit In Scorpio: वैदिक पंचांग अनुसार इस साल दशहरा का पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इसके अगले दिन 13 अक्टूबर को धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह अपने मित्र मंगल के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं आपकी सुख समृद्धि में भी वृद्धि होगी और आपके परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे और आपकी कार्यशैली में भी सुधार आएगा। साथ ही इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। किसी विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं और आपकी इस बीच बिजनस में कोई बड़ी डील हो सकती है। साथ ही इस समय आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही माता के माध्यम से धनलाभ होगा। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही व्यापारियों को निवेश से लाभ हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके जीवन में कुछ नई योजनाएं आरंभ हों सकती है। वहीं इस समय आपका जीवन खुशहाल बीतेगा और लाइफ पार्टनर के साथ आपका शानदार वक्‍त बीतेगा। साथ ही इस दौरान उन लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है, जिन लोगों का काम- कारोबार एक्सपोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024