Venus Transit In Dhanu 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल जनवरी 2024 में कई ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने जा रहा है। जिसमें सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह का नाम शामिल है। यहां हम बात करने जा रहे हैं। धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह के बारे में, आपको बता दें कि शुक्र ग्रह जनवरी की शुरुआत मे धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 2024 की शुरुआत में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव में होने जा रहा है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस दौरान आप घर- परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं आपकी रूचि धर्म- कर्म के काम में बढ़ सकती है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और वैवाहिक जीवन के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपका वैवाहिक जीवन भी इस समय मधुर रहेगा। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दशम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए साल 2024 की शुरुआत में मीन राशि के लोगों को करियर और कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। वहीं जो व्यपारी वर्ग इस समय कोई बिजनेस डील फाइनल कर सकते हैं। जो भविष्य में लाभकारी साबित होगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को इस समय जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। वहीं इस समय आपको मनचाही जगह ट्रांसफर मिल सकता है। साथ ही पदोन्नति हो सकती है। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आप आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। साथ ही आपके जीवन में खुशहाली बढे़गी और नौकरी कारोबार से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्‍त होगी। पार्टनर के साथ आपके संबंध पहले से और मजबूत होंगी। वहीं आपका अगर अफेयर चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न और आठवें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सात ही आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा।  

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024