Shukra Nakshatra Gochar 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। शुक्र को विलासिता, धन-वैभव, सुख-समृद्धि, आकर्षण और प्रेम का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का असर भी हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी समय अवश्य होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र इस समय चित्रा नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन आने वाली 24 तारीख को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करके स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के राहु के नक्षत्र में आने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कई राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। इन दोनों ग्रहों के बीच मित्रता का भाव है। ऐसे में शुक्र का राहु के नक्षत्र में जाने से भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही धन लाभ के कई योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं शुक्र के स्वाति नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 24 सितंबर को सुबह 1 बजकर 20 मिनट पर राहु के नक्षत्र स्वाति में प्रवेश कर जाएंगे और 5 अक्टूबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। नक्षत्र मंडल में उपस्थित 27 नक्षत्रों में 15वां है और इस नक्षत्र के स्वामी राहु और राशि तुला है।
मेष राशि(Mesh Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शुक्र सातवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी, बिजनेस में अपार सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही दोस्तों या फिर सहयोगियों के साथ किसी यादगार यात्रा पर जा सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही जो जातक विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और वह इसके लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। आप अपनी प्रतिभा से कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर ऑर्डर हासिल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। दोस्तों की मदद से आप काफी धन कमा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लेकिन बदलते मौसम में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। शारीरिक समस्याओं से निजात मिल सकती है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में शुक्र छठे भाव में विराजमान रहेंगे। शुक्र के राहु के नक्षत्र में जाने से इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। बेरोजगारों को नौकरी मिलने के काफी अधिक योग बन रहे हैं। व्यापार में मध्यम लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इसलिए थोड़ा खुद के गुस्से का ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातक नौकरी के कारण शहर बदल सकते हैं। इसके साथ ही विदेश में नौकरी करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी मेहनत और काम को देखते हुए आपका पदोन्नति और वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आपके धन लाभ धीरे-धीरे हो सकता है। लेकिन आप बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बैठेंगे। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।
डिसक्लेमर– इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।