Venus Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है और उस गोचर का प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साथ ही यह गोचर किसी व्यक्ति के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। यहां हम बात करने जा रहे हैं धर और वैभव के दाता शुक्र ग्रह के गोचर की। आपक बता दें शुक्र देव गुरु की स्वराशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…
कर्क राशि: आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योकि शुक्र देव आपके नवम भाव में गोचर करेंगे। जिसे भाग्य और विदेश गमन का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम बनेंगे। बिजनेस में कोई डील फाइनल हो सकती है। जिसका लाभ आपको आने वाले समय में मिल सकता है। साथ ही इस समय आप व्यवसायिक यात्रा भी कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकती है। वहीं शुक्र देव आपके चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। जिसे सुख और वाहन का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। माता का सहयोग भी आपको इस दौरान प्राप्त हो सकता है। प्रापर्टी और वाहन भी आप इस दौरान खरीदने का विचार बना सकते हैं।
मिथुन राशि: आपकी राशि से शुक्र ग्रह दशम भाव में गोचर करेंगे। जिसे कार्यक्षेत्र और जॉब का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट लग सकता है। कारोबार में भी अच्छे मुनाफे के संकेत हैं। वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपकी ऑफिस में तारीफ हो सकती है। साथ ही वरिष्ठजनों का आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं और ज्योतिष के अनुसार शुक्र देव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है, इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ लाभप्रद साबित हो सकता है।
वृष राशि: आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योकि शुक्र ग्रह आपके 11वें स्थान में गोचर करेंगे। जिसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं बिजनेस में कोई नई डील फाइनल भी हो सकती है। वहीं जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नया व्यापार खोलने के लिए यह समय अनुकूल है। वहीं वृष राशि के स्वामी खुद शुक्र देव हैं। इसलिए यह गोचर आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।