Shukra Gochar 2025: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। शुक्र करीब 26 दिनों के बाद राशि परिवर्तन करते है। ऐसे में उन्हें एक राशि में आने में करीब एक साल का वक्त लग जाता है। याा साल 2025 जल्द ही आरंभ होने वाला है। शुक्र नए साल में कई राशियों में प्रवेश करेंगे। ऐसे ही साल की शुरुआत में ही शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र के अपनी उच्च राशि में आने से मालव्य नामक राजयोग का निर्माण होगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है…
द्रिक पंचागं के अनुसार, शुक्र 28 जनवरी को सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में 31 मई 2025 तक रहने वाले हैं शुक्र के अपनी उच्च राशि मीन में जाने से कुछ राशि के जातकों को बिजनेस, नौकरी में विशेष लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का मीन राशि में प्रवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के ग्यारहवें भाव में शुक्र गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी-व्यापार करने वाले जातकों के ऊपर भी शुक्र देव की विशेष कृपा हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। इसके साथ ही सुख-सुविधाओं का वृद्धि हो सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही ही परिवार के साथ अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का मीन राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। शुक्र मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के दसवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। सोच में काफी रचनात्मकता बढ़ सकती है। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी और बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। इसके साथ ही विदेश में करियर करने के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के बिज़नेस में आप काफी लाभ कमा सकते हैं। कुल मिलाकर शुक्र का मीन राशि में जाना नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में शुक्र सातवें भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की सामाजिक छवि बनेगी। इसके साथ ही आप खुश होने के साथ-साथ स्नेह बरकरार रखेंगे। सातवें में बैठकर शुक्र लग्न भाव को देख रहे होंगे ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। गुरु, मेंटर और पिता का पूरा साथ मिल सकता है। आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में लाभ मिलने के पूरे योग बन रहे हैं।
नए साल 2025 में न्याय के देवता राशि परिवर्तन करेंगे। वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ सकता है। लेकिन इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन राशियों पर आपकी राशि है कि नहीं?
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।