Venus Transit In Meen: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र 31 मार्च को अपनी उच्च राशि मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। जहां पर 23 अप्रैल 2024 तक रहने वाले हैं। शुक्र के अपनी उच्च राशि में आने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही मीन राशि में शुक्र की युति राहु के साथ हो रही है। इसके साथ ही शुक्र के उच्च राशि में जाने से तीन तरह के राजयोग का निर्माण हो रहा है। मीन राशि में जाकर शुक्र किसी राशि के जातक लक्ष्मी नारायण योग, तो किसी राशि के साथ विपरीत या मालव्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। शुक्र के एक साथ इतने राजयोग का निर्माण करने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। लेकिन 12 राशियों में से इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं शुक्र के उच्च राशि मीन में जाने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत…
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का प्रभाव काफी लाभकारी साबित हो सकता है। शुक्र के उच्च राशि में आने से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। ऐसे में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शुक्र का भाग्य भाव में दृष्टि पड़ने के कारण हर काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी रुकावटें दूर होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके साथ ही रुके काम फिर से शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही तनाव से मुक्ति मिलने के साथ सुख-सुविधा, भोग-विलास के साधनों में वृद्धि होगी। इसके साथ ही भाई-बहन का पूरा साथ मिलेगा। छात्रों का भाग्य भी चमक जाएगा। छात्रों को हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा। संतान से लगाव पड़ेगा। इसके साथ ही भाग्योन्नति होगी। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
राहु और शुक्र की युति इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में मालव्य राजयोग बन रहा है, क्योंकि शुक्र चौथे भाव यानी केंद्र के भाव में गोचर किया है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को धन की कमी नहीं होगी। धन का भंडार दिन दोगुनी रात चौगुनी वृद्धि के साथ बढ़ता है। कला से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आपका लगाव करियर, संतान,जीवनसाथी के प्रति काफी अधिक बढ़ जाएगा। व्यापार में भी खूब लाभ कमाएंगे। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। इसके साथ ही मॉडलिंग, टीवी, फिल्म, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी के क्षेत्रों में विशेष सफलता के साथ धन लाभ होगा। इसके साथ मालव्य राजयोग बनने से वाहन, संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। सुख-सुविधाओं से भरपूर ये पूरे दिन जाएंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
शुक्र छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। यहां पर आठवें भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए इससे विपरीत राजयोग का निर्माण करता है। इस राजयोग के बनने से आपको जबरदस्त लाभ मिलेगा। इसके साथ ही जीवन में कई तरह के परिवर्तन देखने को मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके अलावा शुक्र और राहु की युति होने से धन लाभ मिलने के आसार है। अचानक से इतना धन लाभ होगा कि कोई पुराना कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
