Shukra Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन के देवता शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं। धन के देवता राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते रहते है जिसका असर भी 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता रहता है। बता दें शुक्र 22 दिसंबर को रात 10 बजकर 25 मिनट पर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के मंगल के नक्षत्र में जाने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा, लेकिन ये तीन राशियां ऐसी है जिनके जीवन में सबसे अधिक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के धनिष्ठा नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शुक्र धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित रूप से लाभ मिल सकता है। कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं के द्वारा खूब मुनाफा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। सट्टेबाजी से जुड़े व्यापार में लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
शुक्र का धनिष्ठा नक्षत्र में जाना इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों की वृद्धि होती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो खूब लाभ मिलने वाला है। धन प्रबंधन की क्षमताओं में भी वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी जाने वाली है। धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। लव लाइफ में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन करना लाभकारी हो सकता है। इनके जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। वेतन में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। व्यापार की बात करें, तो आप अपनी बेहतरीन क्षमताओं के बल में खूब लाभ कमा सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। आप एक-दूसरे के प्रति ईमानदार रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
नए साल 2025 में न्याय के देवता राशि परिवर्तन करेंगे। वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ सकता है। लेकिन इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन राशियों पर आपकी राशि है कि नहीं?
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।