Shukra Gochar In Makar: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपने मित्र और शत्रु राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह 4 दिन बाद मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां वह बुध, मंगल, सूर्य के साथ चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे। साथ ही शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी शनि के मित्र हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप इस समय कोई वाहन और प्राप्रटी खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। वहीं आप धर्म कर्म के कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही इस अवधि में आपको अपने काम में सफलता मिलने की उच्च संभावना बन रही हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते बनाए रखने में कामयाब रहने वाले हैं। वहीं आपकी सुख- सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी, फिल्म लाइन, मॉडलिंंग और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों को वैभव और धन के दाता शुक्र ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय नौकरी पेशा लोगों को नौकरी में बदलाव देखने को मिल सकता है। यह बदलाव आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज जॉब में बदलाव करने से आपको आत्मविश्वास और स्थिरता दिलाएगा। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आपके कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही कोई बड़ी व्यावसायिक डील हो सकती है। वहीं इस समय पिता के साथ आपके संबंंध अच्छे रहेंगे।