Shukra Gochar In Makar: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक शुक्र ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 1 महीने बाद गोचर करते हैं। साथ ही यह एक निश्चित अंतराल पर अपने मित्र और शत्रु राशि में भी भ्रमण करते हैं। आपको बता दें कि नवंबर में शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिस पर शनि देव का आधिपत्य है और वैदिक ज्योतिष के मुताबिक शनि और शुक्र देव में मित्रता का भाव विद्यमान है। इसलिए शुक्र ग्रह के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके नए- नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। साथ ही कार्य-व्यापार में भी प्रगति होगी। अगर आप इस दौरान कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही पार्टनरशिप के लोगों को व्यापार में लाभ हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। अगर आप प्रेम विवाह का फैसला लेना चाहते हैं तो अवसर अनुकूल रहेगा। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, जमीन- जायदाद और प्रापर्टी से संबंधित काम करते हैं तो उनको इस समय विशेष लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपके माता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना गया है। इललिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही समय आपके अटके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको इस दौरान बिजनस में खूब कमाई करने का मौका मिलेगा। वहीं इस दौरान आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विलासिता की वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024