Venus Transit 2024 in Kumbh Rashi: दिसंबर 2024 कई राशियों के लिए खास साबित होने वाला है। क्योंकि इस महीने कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं तो वहीं कुछ ग्रह गोचर कर चुके हैं। इन्हीं में से एक शुक्र ग्रह है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन-वैभव, सुख-समृद्धि, प्रेम-आकर्षण का कारक माना जाता है। शुक्र जब भी एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं तो इसका असर हर राशि वाले जातकों पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्र साल के अंतिम माह यानी दिसंबर में शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने वाले हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र 28 दिसंबर को रात 11 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे और 28 जनवरी 2025 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में शुक्र के गोचर करने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। शुक्र का गोचर इन राशियों के लिए तरक्की, पैसा और खुशियां लेकर आएगा। तो चलिए जानते हैं इस गोचर से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि वाले जातकों के लिए शुक्र का गोचर वरदान साबित होगा। इस गोचर के दौरान आपकी कमाई बढ़ेगी। आमदनी का नया जरिया मिलेगा। आपको धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे।
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi)
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर काफी लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में प्रमोशन और नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान पैसे की तंगी खत्म होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और भी अच्छे होंगे। इस गोचर से आपको सारी पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी खोज रहे लोगों को किसी अच्छी जगह से नौकरी का ऑफर मिल सकता है।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वालों के लिए यह गोचर कई अच्छे मौके लाएगा। प्रॉपर्टी और गाड़ी से जुड़े काम पूरे होंगे। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। इस दौरान आपका मन शांत रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा और रिश्तों में मिठास आएगी। साल 2025 में माता लक्ष्मी की कृपा भी बरसेगी।
नौकरी में तरक्की करेंगे और प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
मकर राशि (Makar Rashi)
साल 2025 में मकर राशि वालों का जीवन खुशियों से भर जाएगा। विदेश से खुशखबरी मिल सकती है। पुराने निवेश से लाभ होगा। ससुराल से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। घर या प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। आपके व्यापार का विस्तार होगा और आय में भी बढ़ोतरी होगी। मकर राशि वालों को साल 2025 में ढेर सारे सरप्राइज मिलने वाले हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए भी यह गोचर भाग्यशाली साबित होगा। साल 2025 आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। आय के स्रोत मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। जीवन में आप ढेर सारी सफलताएं हासिल करेंगे। करियर-कारोबार में खूब लाभ मिलेगा। कार्यों में आने वाली सारी बाधाएं दूर होंगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।