Venus Transit In Aquarius: धन-वैभव के दाता और दैत्यों के गुरु शुक्र इस समय मकर राशि में विराजमान है। जहां उनकी युति मंगल ग्रह से हो रही है। शुक्र हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही शुक्र मार्च माह की 7 तारीख को कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। न्याय और कर्मफल दाता शनि का कुंभ राशि के स्वामी माना जाता है। ऐसे में शुक्र के शनि की राशि में आने से कई राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश करने से किन राशि के जातकों के जीवन में प्रभाव पड़ने वाला है…
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि में शुक्र दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। करियर में उन्नति, पहचान, संतुष्टि देखने को मिलेगी। इसके साथ ही कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। आप अपनी क्षमता से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपको काफी लाभ मिलने वाला है। धन संबंधी किसी भी काम को थोड़ा सोच-समझकर करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। रिश्तों की बात करें, तो आपको लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
मिथुन राशि में शुक्र नवम भाव यानी भाग्य के भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। पेशेवर लाइफ में काफी लाभ मिलने वाला है। रचनात्मकता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो वित्तीय लाभ मिल सकता है। करियर क्षेत्र में नेटवर्किंग में सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इसके साथ ही कोई परियोजना शुरू कर सकते हैं। इससे भविष्य में आपको काफी लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही उनके काम की प्रशंसा की जाएगी। लव लाइफ भी काफी अच्छी जाने वाली है। बौद्धिक रिश्ता की इच्छा बढ़ सकती है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि में शुक्र पंचम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। यह भाव प्रेम, संतान, शिक्षा का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। करियर के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। इसके साथ ही सहकर्मी और वरिष्ट लोगों के सहयोग से उन्नति पाएंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आपके द्वारा लगाए गए कनेक्शन करियर को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपको संपत्ति संबंधी मामलों में भी लाभ मिल सकता है।