Shukra Gochar 2024: साल 2024 के अंत में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कई राशियों को नए साल में संभलकर रहने की जरूरत है। ऐसे ही दैत्यों के गुरु शुक्र दिसंबर माह में एक नहीं 2 बार राशि परिवर्तन करेंगे। दरअसल, शुक्र करीब 26 दिन में राशि परिवर्तन कर लेते हैं। इस कारण दिसंबर में दो बार करेंगे। शुक्र को सुख-समृद्धि, भौतिक सुख, धन-ऐश्वर्य, कला, प्रसिद्ध, फैशन, रोमांस, प्रेम आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में दैत्यों के गुरु शुक्र के राशि परिवर्तन का असर लव लाइफ, करियर, बिजनेस, आय से लेकर स्वास्थ्य पर नजर आता है।आइए जानते हैं शुक्र के मकर और शुक्र राशि में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 2 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 28 दिसंबर 2024 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि की राशि में ही प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के पहले और दूसरे भाव में शुक्र दिसंबर माह में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। अपार धन-संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपके काम की सराहना की जाएगी। सहकर्मियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलने वाला है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। इसके साथ ही प्रेम विवाह के कई योग बन रहे हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शुक्र इस राशि में छठे और सातवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रह सकती है। परिवार में लंबे समय से चला आ रहा वाद-विवाद समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही अप्रत्याशित रूप से धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा जाने वाला है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
शुक्र इस राशि के लग्न और छठे भाव के स्वामी है और वह दिसंबर माह में नौवें और दसवें भाव में विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। परिवार के साथ चला आ रहा मतभेद समाप्त हो सकता है। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। इससे आपको खूब धन लाभ हो सकता है। व्यापार के कारण कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको काफी मुनाफा मिल सकता है। इसके साथ ही लव लाइफ अच्छी रहेगी। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।