Shukra Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैभव, ऐश्वर्य, रचनात्मकता, लग्जरी लाइफ और रोमांस आदि का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो इन सेक्टरों पर प्रभाव पड़ता हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 2 सिंतबर को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं और शुक्र ग्रह 13 सितंबर तक इसकी नक्षत्र में स्थित रहेंगे। ऐसे में शुक्र ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशयों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शुक्र ग्रह अभी आपकी राशि से पंचम भाव में विराजमान हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही जो विद्यार्थी साहित्य, लेखन आदि के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहते हैं उनको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि के जातकों के जीवन में भौतिक सुखों की वृद्धि होगी। वहीं जिन लोगों का लव अफेयर चल रहा है, उनको सफलता मिल सकती है। प्रेम विवाह हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के सुख भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी। साथ ही भौतिक सुखों मिलेंगे। वहीं सामाजिक स्तर पर आप खुलकर बातें करेंगे और आपकी बातों को अहमियत भी लोगों के द्वारा दी जाएगी। साथ ही आपो वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस दौरान आप पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको नए और बेहतरीन प्रॉजेक्‍ट प्राप्‍त होंगे और यह वक्‍त आपके जीवन में सकारात्‍मकता को बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं नौकरी में काम के अच्छे अवसर आएंगे और आपको अचानक से रुका पैसा मिल जाएगा। आप धन की बचत कर पाएंगे और बिजनस में भी आपको कई गुना लाभ होगा। आपके जीवन में प्रगति के नए रास्‍ते खुलेंगे और आपकी योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी। साथ ही इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024