Grah Gochar 2025: वैदिक पंचांग अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार 17 जनवरी, 2025 की सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर सुख-वैभव के स्वामी शुक्र शतभिषा से निकलकर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही  व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा और निवेश से लाभ होगा। काम के क्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। वहीं इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी छात्रों के लिए यह समय अच्छा है। उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंंगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन वृष राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनकी नौकरी की बात चल सकती है। साथ ही जॉब लग सकती है। वहीं जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही इस समय आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। साथ ही जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा और प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं इस समय आप को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं दैनिक इनकम में इजाफा होगा। साथ ही व्यापारियों को अच्छे ऑर्डर आ सकते हैं, जिससे व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025