Venus Transit 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 1 अप्रैल को पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इसके साथ ही मीन राशि के स्वामी भी देवगुरु बृहस्पति हैं। शुक्र के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि में ही संचरण कर रहे हैं। साथ ही यह शुक्र ग्रह मालव्य राजयोग भी बना रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। साथ ही कपल के बीच परिस्थिति अनुकूल रहेगी। लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना कम है। वहीं इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आप किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। बिजनेस में भी आपको नए क्लाइंट और पार्टनरशिप के अवसर मिल सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन वृष राशि के जातकों को शुभ फलदयी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय़ में वृद्धि के योग बनेंगे। साथ ही आप कई सोर्स से धन कमा सकते हैं। वहीं व्यापारियों और नौकरी करने वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। नई नौकरी, प्रमोशन और व्यापार में सफलता के योग बनेंगे। वहीं इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ के योग बन रहे हैं। बस थोड़ा सोच समझकर निवेश करें।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव पर संचऱण कर रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि से धन और वाणी के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी देश- विदेश की यात्रा हो सकती है। वहीं जिन लोगों का काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने निवेशों से अच्छा मुनाफा मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
यह भी पढ़ें…