Shukra Nakshatra Gochar 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। उनके राशि परिवर्तन करने का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। बता दें कि शुक्र राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ करीब 11 दिन में नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का असर भी 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। इस समय शुक्र पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान है। वहीं 22 अगस्त को वह सूर्य के नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी में प्रवेश कर रहे हैं। शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों की किस्मत चमक सकती हैं। आइए जानते हैं शुक्र के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में आने से किन राशियों को मिलेगा अधिक लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 22 अगस्त को को शाम 8 बजकर 7 मिनट पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर 2 सितंबर तक रहेंगे। बता दें कि उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से 12वां नक्षत्र माना जाता है। इसके साथ ही इस नक्षत्र के स्वामी सूर्य है। जहां सूर्य को पिता, आत्मा, आत्मविश्वास, सिख-समृद्धि, मान-सम्मान का कारक माना जाता है, तो वहीं दूसरी ओर शुक्र को भी आकर्षण, प्रेम, धन-वैभव आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र का सूर्य के नक्षत्र में जाना कुछ राशियों की किस्मत को चमका सकता है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। करियर में थोड़ा अधिक दबाव महसूस कर रहे थे। उससे अब मुक्त हो सकते हैं। जीवन में खुशियां आ सकती है। व्यापार में भी आपके द्वारा बनाए गए प्लान के जरिए खूब पैसा कमा सकते हैं। आपके व्यापार में भी वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ के कई योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही धन संचित करने में भी कामयाब होंगे। रिश्तों में भी खूब खुशियां आने वाली है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कुंभ राशि

शुक्र का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में जाना कुंभ राशि के जातकों के लिए भी अच्छा साबित हो सकता है। रिश्तों में आप अधिक ध्यान दे पाएंगे। करियर के क्षेत्र में खूब सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी के कई नए अवसर मिल सकते हैं। इससे आपको खूब लाभ के साथ-साथ तरक्की और वेतन वृद्धि भी होगी। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों को पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। अपने प्रतिस्पर्धी को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और बचत करने में भी कामयाब होंगे। स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है।

मीन राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का सूर्य के नक्षत्र में आना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आज विकास होगा। इसके साथ ही अप्रत्याशित तरीके से धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में आपके आत्मविश्वास और अच्छी समझदारी के कारण सफलता हासिल हो सकती है। ऐसे में तरक्की के साथ बोनस मिल सकता है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। पैसों को लेकर चली आ रही तंगी अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024