सुंदर ग्रह शुक्र जल्द ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि और शुक्र की खास मित्रता है. शुक्र का मकर राशि में 30 मार्च 2022 तक रहने वाले हैं. वहीं इसके बाद 31 मार्च 2022 की सुबह 8:54 शुक्र देव कुंभ राशि में अपना स्थान परिवर्तन करेंगे और वे इस राशि में 27 अप्रैल 2022 की शाम 6:30 बजे तक रहेंगे और फिर इसके बाद पुनः अपना गोचर करते हुए मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
इस गोचर के दौरान शुक्र अपनी मित्र राशि मकर से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। यह दोनों ही राशियां कर्मफल दाता शनि देव की होती है। ऐसे में रोमांस-प्रेम का ये कारक ग्रह, अपने इस गोचर के दौरान वायु तत्व की राशि में विराजमान होगा।
जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में है, उनको काफी अच्छे परिणाम मिलने के आसार हैं। लेकिन इसके विपरीत जिनकी कुंडली में शुक्र कमजोर हैं उन्हें नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं शुक्र के इस राशि परिवर्तन से किन लोगों को आर्थिक फायदा मिलने वाला है।
मेष (Aries): मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र एकादश भाव यानी आय और लाभ के भाव से गोचर करेंगे। गोचरकाल के इस दौरान मेष राशि के जातकों के लिए यह आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। इसके साथ ही एक से अधिक स्रोतों के माध्यम से आमदनी की संभावना प्रबल होगी। धन के 2 भावों का संबंध जातक के जीवन में समृद्धि और धन लेकर आता है, इसलिए इसे ‘धन योग’ के रूप में भी देखा जाता है।
मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र भाग्य, उच्च शिक्षा व धर्म के नवम भाव में विराजमान होंगे। ज्योतिष के अनुसार पंचम और नवम भाव का ये संबंध, मिथुन राशि के जातकों को शुभ परिणाम देते हुए, उनके जीवन में भाग्य का साथ देने का कार्य करता है। इस दौरान आपको प्रॉपर्टी या अन्य वस्तुओं की ख़रीद लाभकारी साबित हो सकता है। इसके साथ ही व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। अपने व्यवसाय के जरिए अच्छा धन लाभ अर्जित करने में सफलता मिलेगी।
मकर (Capricornus): मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र एक लाभकारी ग्रह है और अपने इस गोचर के दौरान शुक्र देव आपकी राशि से दूसरे यानी धन, परिवार और संवाद के भाव से विराजमान होंगे। गोचर के इस काल में खासकर व्यापार करने वाले जातकों को बेहद अनुकूल परिणाम मिलेंगे। कहीं से अटका हुआ धन मिलता हुआ प्रतीत हो रहा है। इसके अलावा कुछ नई डील्स करने में भी सक्षम होंगे, जिनसे अच्छा मुनाफ़ा हासिल होने का संकेत है।