नया साल शुरू होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। साथ ही साल 2021 के खत्म होने से पहले शुक्र ग्रह का वक्री अवस्था में राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शुक्र 30 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र एक राशि में लगभग 30 दिन तक रहते हैं। ज्योतिष में शुक्र को विलासता, सुख और रोमांस का कारक माना जाता है। साथ ही माना जाता है कि जिस भी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में स्थित होते हैं, उस मनुष्य को अपनी जिंदगी में सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।
बता दें कि शुक्र का राशि परिवर्तन कई लोगों की जिंदगी में बड़े बदलाव लेकर आएगा। यह गोचर 4 राशि के लोगों के लिए बेहद ही शुभ और शानदार साबित होने वाला है। नई साल में इन लोगों का जॉब में प्रमोशन हो सकता है और सैलरी भी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं वो चार राशियां कौन सी हैं।
कन्या राशि: इस राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी। यह जिस काम में हाथ डालेंगे इन्हें फायदा होगा। कन्या राशि शुक्र के मित्र बुध ग्रह की राशि है। इसलिए शुक्र का गोचर इनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। इन लोगों का जॉब में प्रमोशन हो सकता है। साथ ही सैलरी बढ़ने के भी योग दिख रहे हैं। करियर में अच्छी ग्रोथ होने की संभावना है।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए यह राशि परिवर्तन आर्थिक रूप से सकारात्मक रहेगा। आपको अचानक से धन प्राप्त होने की संभावना है। वृषभ राशि शुक्र की खुद की राशि है इसलिए इस राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा रहनी वाली है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर आपका कई महीनों से इंक्रीमेंट रुका हुआ था तो वो इस समय हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- 2022 में शनि की इस राशि में बनने जा रहा है त्रिग्रही योग, इन 4 राशि वालों के जीवन में होंगे कई बड़े बदलाव
तुला राशि: इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बेहद ही फलदायी साबित होने वाला है। तुला राशि पर शुक्र देव का ही आधिपत्य है। इन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। जब भी कोई ग्रह कुंडली के पांचवें, दसवें और ग्यारहवें भाव में गोचर करता है, तो करियर में बदलाव और नई नौकरी लगती है। इसलिए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए ये अवधि विशेष रूप से अच्छी रहेगी। नौकरी में बदलाव और सैलरी में अच्छी ग्रोथ होने की उम्मीद है।
मकर राशि: इस राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन काफी अच्छा रहेगा। नए साल पर आप धन कमाने और धन का संचय करने में सफल रहेंगे। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर शुक्र देव के मित्र शनि ग्रह की राशि है। इसलिए इन लोगों को जॉब में पदोन्नति मिल सकती है। इंक्रीमेंट लग सकता है। साथ ही आप ऑफिस में अपने कार्यों से सभी का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे।