Shukra Rashi Parivartan (Veneus Change) 2020: शुक्र यानी वीनस इसे सुंदरता की देवी कहा जाता है। वृषभ और तुला राशियों के स्वामी हैं शुक्र। लाभ का कारक ग्रह भी शुक्र को माना जाता है। अगर कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में है तो जीवन में सुख और समृद्धि लाता है। कला, वैभव, सौंदर्य और ऐश्वर्य के कारक शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन 29 फरवरी को 01:47 ए एम पर मेष राशि में होने जा रहा है। जानिए इसका क्या पड़ेगा सभी राशियों पर प्रभाव…
मेष: इस राशि के जातकों को शुक्र के राशि परिवर्तन से कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आयेंगी। रूका हुआ कार्य अचानक से बनने लगेगा।
वृष: इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का राशि परिवर्तन लाभप्रद रहने वाला है। लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी के भी आसार हैं। नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगी। शादीशुदा जातकों को संतान की प्राप्ति के आसार हैं।
मिथुन: शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। अचानक से कई यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत पड़ेगी। किसी विवाद के कारण कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
कर्क: नौकरी और व्यापार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिगड़ी हुई छवि सुधर सकती है। परिवार में सुख शांति का माहौल रहने वाला है।
सिंह: नौकरी में बदलाव के आसार हैं। अच्छी नौकरी मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। साझेदारी के काम में सफलता मिलने के आसार हैं।
कन्या: शुक्र के राशि परिवर्तन के प्रभाव से आपकी जेब ढीली हो सकती है। पिता के सेहत अचानक से बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखें।
तुला: आपके दांपत्य जीवन पर शुक्र के राशि परिवर्तन का प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है। पार्टनर के साथ हो रही अनबन दूर होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी।
वृश्चिक: दुश्मनों से सतर्क रहने की जरूरत है। वैवाहिक लाइफ अच्छी रहेगी। लेकिन सेहत का ध्यान रखना होगा। कानूनी मामलों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है।
धनु: लव लाइफ की स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलेंगे। कर्ज की भरपाई करने में सक्षम रहेंगे।
मकर: बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आयेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। माता का किसी जरूरी काम में सहयोग मिलेगा।
कुंभ: मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य में किये गये प्रयार रंग लायेंगे। घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा।
मीन: आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। प्यार का इजहार करेंगे।
