Planet Transit In 2020: ज्योतिष के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति को सुख, समृद्धि, उन्नति और वैभव मिलने के पीछे शुक्र ग्रह होता है। यह तक की व्यक्ति का अगर शुक्र कमजोर है तो उसका वैवाहिक जीवन सही चल ही नहीं सकता है। अब यह ग्रह इसी महीने 15 तारीख को शनि ग्रह की मकर राशि जाएगा। ऐसा होने पर सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। सबसे ज्यादा नकारात्मक असर सिंह और वृश्चिक राशि पर पड़ेगा। इन राशि के जातकों को सतर्क रहना पड़ेगा। इसके अलावा अन्य सभी राशियों पर शुक्र की कृपा दिखेगी। आगे जानिए, किसी राशि पर पड़ेगा क्या असर…
मीन- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय शुभ होगा। जातक विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।
वृष- लंबे समय से लटके काम बनेंगे। अन्य सभी क्षेत्रों में भी सफल होंगे।
मिथुन- नौकरी वाले जातक संभल कर रहें।
कर्क- कारोबार के लिए समय उत्तम रहेगा।
सिंह- इस राशि के जातक परेशानियों का समना करना पड़ सकता है। संभव हो तो कानूनी मामलों को कुछ समय के लिए टाल दें।
कन्या- व्यापार के लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान से सुख मिलेगा।
तुला- समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक- पैसा पानी की तरह बहता चला जाएगा। जिससे आप के सामने गंभीर स्थिति खड़ी हो सकती है।
धनु- शत्रु आपको गिराने की फिराक में रहेंगे।
मकर- कार्य सफल होंगे। आर्थिक वृ्द्धि होगी।
कुंभ- काम रुकावट के बावजूद बनते रहेंगे। छात्रों के लिए अच्छा समय है।
मीन- इस राशि के जातक अपने साथ परिवार के अन्य सदस्यों का भी ख्याल रखें। इलाज पर ज्यादा पैसा खर्च होने के योग हैं।
