Shukr Transit 2022: वैदिक पंचांग के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित अवधि पर राशि परिवर्तन करता है और इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता। इसके साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के अशुभ। आपको बता दें कि विलासता और धन के कारक शुक्र देव 31 मार्च को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कुंभ राशि पर आधिपत्य शनि देव का है और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर ज्योतिष के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। साथ ही इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस गोचर से विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सीं हैं ये 3 राशियां…
मेष राशि: शुक्र ग्रह के कुंभ राशि में गोचर से मेष राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। क्योंकि शुक्र आपके 11वें स्थान में भ्रमण करेंंगे, जिसे आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस आपकी आय मे वृद्धि हो सकती हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही प्रापर्टी और वाहन संबंधी लेन- देन में फायदा हो सकता है। इसके साथ ही शुक्र ग्रह आपके दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको साझेदारी के काम में लाभ हो सकता है। साथ ही अगर कहीं पर धन अटका हुआ था तो वो प्राप्त हो सकता है।
मकर राशि: आपकी राशि से शुक्र देव का गोचर दूसरे भाव में हो रहा है। जिसे धन, परिवार और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी से जुड़ा हुआ है। मतलब जो मार्केटिंग और वकील, शिक्षक के कार्यक्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनको इस दौरान लाभ हो सकता है। वहीं मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है और शुक्र देव और शनि ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Chaitra Navratri 2022: इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी आदि शक्ति, जानिए नवदुर्गा के वाहनों का महत्व
कुंभ राशि: आपके लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपके केन्द्र और त्रिकोण के स्वामी है। जिनको सुख भाव और नवम भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपको भाग्य को पूरा साथ मिल सकता है। वहीं इस गोचर काल के दौरान, शुक्र कुंभ राशि के लग्न भाव में ही विराजमान होंगे। इसलिए इस समय कार्यस्थल पर अधिकारी आपके अनुकूल रहेंगे। आर्थिक पक्ष भी इस समय आपका मजबूत रहेगा। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर्स, रियल एस्टेट एजेंट्स, ट्रैवेल एजेंट्स और ऑटोमोबाइल व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, उनको इस समय विशेष लाभ हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Gemology: गोमेद पहनने से राहु ग्रह के प्रकोप से मिल सकती है मुक्ति, जानिए किन राशि वालों को करता है सूट