Lucky Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह गोचर करके अन्य ग्रहों के ऊपर शुभ और अशुभ दृष्टि डालते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि  28 अक्टूबर को ग्रहों के सेनापति मंगलदेव अपना नक्षत्र परिवर्तन कर पुष्य में गोचर करेंगे, जबकि इस दिन शुक्र और शनि भी बेहद शुभदायी केंद्र दृष्टि योग बनाएंगे।

Dhanteras 2024 Date Time, Puja Vidhi, Shubh Muhurat Time in Hindi LIVE: Read Here

साथ ही एक-दूसरे से समकोणीय अवस्था में अपनी चाल चलेंगे। शुक्र-शनि की इस केंद्र अवस्था के असर से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और शनि की केंद्र दृष्टि योग लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपके जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से बेहतर हो सकते हैं। वहीं । पार्टनरशिप से लाभ होगा और आय में वृद्धि होगी। निवेश से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शुक्र और शनि की केंद्र दृष्टि योग वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकती है। इस दौरान आपको  नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। साथ काम करने वालों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस दौरान आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही आपको परिवारीजनों का साथ मिलेगा। वहीं कारोबारियों को इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और शनि की केंद्र दृष्टि योग लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। इस दौरान आपकी इनकम में इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा। साथ ही इस दौरान आप लोकप्रिय होंगे। वहीं समाज में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024