Venus Uday In Meen: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय- सयम पर उदित और अस्त होते रहते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह 1 फरवरी को उदित होने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में उदित होंगे। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। साथ ही घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। वहीं मानसिक शांति का अनुभव होगा। इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शुक्र ग्रह का उदित होना वृष राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान वाहन या संपत्ति खरीदने का योग बनता दिखाई दे रहा है। साथ ही इस दौरान व्यापारी गण कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शुक्र ग्रह का उदित होना मिथुन राशि के लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी राशि से कर्म भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही करियर में आपको आगे बढ़ने के कुछ बहुत अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। वहीं मिथुन राशि वालों को कम प्रयत्न में भी धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
यह भी पढ़ें:
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
