Shukra Vakri 2024: सुख-संपदा, आकर्षण और प्रेम के कारक शुक्र के राशि परिवर्तन का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य होता है। शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। गोचर करने के साथ-साथ शुक्र अस्त, उदय, मार्गी और वक्री होते हैं। लेकिन साल 2024 में शुक्र एक बार भी वक्री अवस्था में नहीं रहेंगे। ये अनोखी घटना कई राशियों के लिए लाभकारी, तो कई राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती है, क्योंकि शुक्र सीधी चाल में पूरे साल चलेगा। आइए जानते हैं इस साल शुक्र क्यों नहीं हो रहे हैं वक्री और किन राशियों की चमकेगी किस्मत…
कितने दिन में शुक्र होते हैं वक्री?
बता दें कि दैत्यों के गुरु शुक्र करीब 18 महीने के बाद 44 दिनों के लिए उल्टी चाल यानी वक्री गति में चलते हैं। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन को प्रभावित करते हैं। लेकिन साल 2024 में वो वक्री नहीं होंगे,क्योंकि 23 जुलाई 2023 को वक्री चुके हैं। ऐसे में 18 महीने बाद दोबारा वक्री होंगे। ऐसे में अब 1 मार्च 2025 को वक्री हो जाएंगे।
शुक्र के वक्री होने पर क्या पड़ता है प्रभाव?
अगर शुक्र वक्री नहीं होंगे, तो एक ही अवस्था में चलते रहेंगे, जिससे लव लाइफ, आर्थिक स्थिति, आत्म सम्मान, विलासिता आदि पर अपना बुरा प्रभाव नहीं डाल पाएंगे। ऐसे में नकारात्मक प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा। हालांकि, साल 2024 में शुक्र एक बार भी वक्री नहीं हो रहे हैं, जिससे उनकी गति में किसी भी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा। ऐसे में राशि परिवर्तन के हिसाब से हर राशि के जातकों के जीवन में प्रभाव पड़ेगा।
शुक्र के वक्री होने पर क्या पड़ता है प्रभाव?
अगर शुक्र वक्री नहीं होंगे, तो एक ही अवस्था में चलते रहेंगे, जिससे लव लाइफ, आर्थिक स्थिति, आत्म सम्मान, विलासिता आदि पर अपना बुरा प्रभाव नहीं डाल पाएंगे। ऐसे में नकारात्मक प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा। हालांकि, साल 2024 में शुक्र एक बार भी वक्री नहीं हो रहे हैं, जिससे उनकी गति में किसी भी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा। ऐसे में राशि परिवर्तन के हिसाब से हर राशि के जातकों के जीवन में प्रभाव पड़ेगा।
शुक्र के वक्री होने से इन राशियों को मिलेगा लाभ
कर्क राशि (Kark Zodiac)
शुक्र के इस साल वक्री न होने से कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। बता दें कि कर्क राशि में शुक्र चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी है। ऐसे में शुक्र के वक्री न होने से इस राशि के जातकों के जीवन में कोई बड़ा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। करियर में खूब उन्नति होगी। इसके साथ ही बिजनेस और नौकरी में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिलेगा। इस राशि के दसवें और तीसरे भाव के स्वामी शुक्र है। ऐसे में इस साल इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इस साल पदोन्नति के भी काफी अधिक चांसेस बन रहे हैं। अच्छी नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। इसके साथ ही सरकारी नौकरी करने वालों का उनके मन मुताबिक जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। बिजनेस में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का वक्री होना अच्छा साबित हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को उनके काम की सराहना मिलेगी। इसके साथ ही नौकरी से जुड़े कई नए अवसर मिल सकते हैं। पदोन्नति के भी चांसेस बन रहे हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। छात्र अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस कर पाएंगे, जिससे उन्हें सफलता हासिल होगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।