Shukra Vakri 2020: 11 मई को शनि वक्री हो गए हैं और अब 13 मई से शुक्र भी अपनी उल्टी चाल शुरू कर चुके हैं। भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले ग्रह का परिवर्तन सभी राशियों पर सकारात्मक या नकारात्मक रूप से पड़ने वाला है। इस ग्रह को भौतिक सुख और प्रेम को प्रभावित करने वाला ग्रह माना गया है। जीवन में सुख-समृद्धि शुक्र के शुभ प्रभाव के कारण ही आती है। 25 जून से शुक्र पुन: मार्गी हो जायेंगे।
मेष: पिता से लाभ प्राप्त होगा। साहस में वृद्धि होगी। बिजनेस में तरक्की मिलेगी। निवेश के लिए ये समय उत्तम रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इसलिए बजट के हिसाब से काम करें।
वृष: आपके लिए शुक्र की वक्री चाल लाभकारी साबित होगी। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलने के आसार हैं। शादी में रुकावटें आ सकती हैं। वाणी पर कंट्रोल रखना होगा।
मिथुन: आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। करियर में सफलता मिलने के आसार हैं। वाणी में मधुरता आयेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
कर्क: व्यापारियों के लिए ये समय अच्छा रहने की उम्मीद है। लेकिन जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। स्वास्थ्य पर आपको विशेष रूप से ध्यान देना होगा। जरूरी काम रहने पर ही घर से बाहर निकलें।
सिंह: आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। घर परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। नई योजनाओं पर काम करने की जरूरत महसूस होगी।
कन्या: शुक्र का वक्री होना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। संतान सुख प्राप्त होगा। लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न होने के आसार हैं।
तुला: आपको अपने करियर में सफलता हासिल करने के लिए खास मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक: वक्री शुक्र के प्रभाव से आपको दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। बिजनेस वालों के लिए समय अच्छा है। निवेश सोच समझकर ही करें। कार्यक्षेत्र में आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
धनु: करियर के लिए शुक्र का वक्री होना लाभकारी साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। नौकरी करने वालों को लाभ प्राप्त होगा।
मकर: संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलेगा। बेफजूल की चीजों में धन खर्च करने से बचें। धार्मिक कार्यों में मन ज्यादा लगेगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा।
कुंभ: करियर में तरक्की मिलेगी। छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा। कर्ज न लें और न दें। अपनी वाणी पर खास कंट्रोल रखने की जरूरत है।
मीन: कार्यक्षेत्र में आपको अधिक सतर्कता बरतनी होगी। किसी भी काम में जरा सी भी लापरवाही न करें। आपका आत्मबल बढ़ेगा। जॉब के कई ऑफर प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

