Venus Planet Gochar In Tula: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही शुक्र ग्रह को वैभव, धन, ऐश्वर्य, भौतिक सुख और विलासता का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्र ग्रह की चाल में जब भी बदलाव होता है, तो उसका सीधा असर मावन जीवन और सभी राशियों पर पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 18 सितंबर को अपनी स्वराशि तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आकस्मिक धनलाभ और वैहाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण कर रहे हैं। साथ ही शुक्र देव आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस दौरान आपकी सोचने और समझने की शक्ति बढ़ेगी। वहीं छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही पारिवारिक माहौल के लिहाज से यह समय बेहतर रहने वाला है। जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए यह गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही  साथ ही आपके बोलने में भी सकारात्मकता देखने को मिलेगी, आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर पाएंगे। उनके बौद्धिक स्तर में विकास होगा। वहीं इस दौरान आपको प्रापर्टी और वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों के अधिकारियों व सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और करियर में अच्छी उन्नति के योग भी बन रहे हैं। वहीं इस दौरान आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं कारोबारी बेहतरीन आइडियाज के साथ व्यापार को संभालने में सक्षम होंगे और अच्छा मुनाफा भी प्राप्त कर पाएंगे। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024