Venus Planet Transit In July: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करता है और उस राशि परिवर्तन का असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं शुक्र ग्रह के गोचर की। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, यह गोचर 13 जुलाई को होगा, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है।आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…
सिंह राशि: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि इस दौरान शुक्र देव आपके 11वें स्थान में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिसे ज्योतिष के अनुसार इनकम और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए-नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। वहीं आप इस दौरान कोई व्यावसायिक डील में धन का निवेश भी कर सकते हैं। जिससे आपको अच्छा धनलाभ भी हो सकता है। इसके साथ ही शुक्र ग्रह आपके तीसरे और दशम स्थान के स्वामी हैं। ज्योतिष के मुताबिक दशम स्थान को नौकरी और बिजनेस का भाव कहते हैं। इसलिए समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। व्यापार में सुनहरी सफलता मिल सकती है। आप लोग इस समय एक ओपल रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
कन्या राशि: शुक्र के राशि परिवर्तन करते ही आप लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शुक्र ग्रह दशम स्थान में गोचर करेंगे। जिसे कार्यक्षेत्र और जॉब का भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके स्थान परिवर्तन के भी योग बने हुए हैं। वहीं दौरान आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। वहीं कार्यस्थल पर बॉस और वरिष्ठजनों का आपको सहयोग प्रदान होगा। वहीं इस समय बिजनेस में किए प्रयास होंगे। इसलिए इस दौरान कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक डील में निवेश करने से आपको फायदा हो सकता है। साथ ही इस समय पार्टनरशिप के काम में भी आपको अच्छा धनलाभ हो सकता हैं। हालांकि यहां पर यह देखना जरूरी होगा कि आपकी कुंडली में शुक्र और बुध ग्रह में आपस में कैसा भाव है। आप लोग एक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।
वृष राशि: आपकी राशि से शुक्र ग्रह का गोचर दूसरे स्थान में होने जा रहा है। जिसे ज्योतिष के मुताबिक धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार मेंं अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आपका जो धन फंसा हुआ था वो मिल सकता है। अगर इस समय आप बिजनेस को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। वहीं आपकी राशि से शुक्र ग्रह 8वें स्थान के स्वामी है। जिसको रिसर्च और गुप्त रोग का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय जो लोग रिसर्च के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय आपको व्यापार में आकस्मिक धनलाभ के भी योग बने हुए हैं। इस समय आप लोग एक सफेद जरकन या ओपल धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकते हैं।