Shukr Planet Transit: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करता है और उस राशि परिवर्तन का प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं शुक्र देव के गोचर की। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, यह रशि परिवर्तन 13 जुलाई को होगा, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है।आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…
सिंह राशि: आप लोगों के लिए शुक्र देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपके 11वें स्थान में गोचर करेंगे। जिसे ज्योतिष के अनुसार इनकम और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए-नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आप इस दौरान कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक डील में निवेश कर सकते हैं। जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। इसके साथ ही शुक्र ग्रह आपके तीसरे स्थान और दशम स्थान के स्वामी हैं। दशम स्थान को जॉब और व्यापार का भाव कहते हैं। इसलिए समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको भाई- बहन से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि: आप लोगों को शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शुक्र ग्रह दशम भाव में होगा। जिसे कार्यक्षेत्र और जॉब का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र और जॉब में आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी पदोन्नती भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं कार्यस्थल पर बॉस और वरिष्ठजनों का आपको सहयोग प्रदान होगा। आर्थिक पक्ष भी इस समय आपका मजबूत होगा । वहीं इस समय कारोबार में किए प्रयास सफल होंगे। इसलिए इस दौरान कोई बड़ी व्यवसायिक डील फाइनल हो सकती है। साथ ही इस समय साझेदारी के काम में भी आपको धनलाभ के योग हैं। वहीं इस समय आपको किसी मित्र के माध्यम से भी अच्छा फायदा हो सकता है। इस समय आप एक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।
वृष राशि: आपकी राशि से शुक्र ग्रह का भ्रमण दूसरे स्थान में होगा। जिसे ज्योतिष के मुताबिक धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको व्यापार मेंं अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं फंसा हुआ धन भी मिल सकता है। अगर इस समय आप बिजनेस का विस्तार या निवेश करने की सोच रहे हैं तो भी यह समय आपके लिए हितकर है। वहीं शुक्र ग्रह आपके अष्टम स्थान के स्वामी है। जिसको रिसर्च और गुप्त रोग का स्थान कहते हैं। इसलिए इस जो लोग इस समय शोध के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको व्यापार में आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। इस समय आप लोग एक सफेद जरकन या ओपल धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित होगा।