Venus Transit In Kanya: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ योग और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सितंबर में धन के दाता शुक्र ग्रह अपनी नीच राशि कन्या में संचरण करने जा रहे हैं। जिससे नीचभंग राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही शादीशुदा लोगों का जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। वहीं जीवनसाथी की इस दौरान तरक्की हो सकती है। साथ ही आप अपने परिवार के साथ काफी अच्छा समय बीताएंगे। वहीं आप इस अवधि में एक साथ कई सारे काम करने में सक्षम रहेंगे। जिसका लाभ आपको मिलेगा। साथ ही इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

नीचभंग राजयोग का बनना मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप अपनी आय के स्रोत बढ़ाने के लिए किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपको इस अवधि में अच्छी मात्रा में धन लाभ मिलेगा। वहीं आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। वहीं आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग का बनना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम-कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा जातकों के लिए यह गोचर बहुत ही लकी साबित होने वाला है। आप अपने करियर में कई नई ऊंचाइयां हासिल करने वाले हैं। आपके तरक्की और प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024