Neech Bhang Rajyog 2025: दैत्यों के गुरु शुक्र का ज्योतिष में विशेष महत्व है। इन्हें धन-वैभव, विवाह, प्रेम-आकर्षण, भोग-विलास आदि का कारक माना जाता है। शुक्र एक राशि में करीब 26 दिन रहते हैं। ऐसे में 12 राशियों का चक्र पूरा करके दोबारा उसी राशि में आने में करीब 1 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे ही शुक्र 9 अक्टूबर को बुध की राशि कन्या में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र की नीच राशि होने के कारण इसका प्रभाव कम हो जाता है। लेकिन इस राशि में सूर्य के होने से नीच भंग राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों के ऊपर शुक्र के साथ-साथ सूर्य देव की भी कृपा हो सकती है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में….
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन के दाता शुक्र 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। अपनी नीच राशि में शुक्र के होने से एक शुभ ग्रह के साथ युति हो जाती है तो नीच भंग राजयोग का निर्माण होता है। ऐसे ही सूर्य के साथ युति होने से बनने वाला ये राजयोग कुछ राशियों को उत्तम फल दे सकता है।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में नीच भंग राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। दांपत्य जीवन में चली आ रही कई परेशानियां समाप्त हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी तलाश रहे जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। पदोन्नति के साथ अच्छा खासा वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भी लाभ मिल सकता है। सेहत भी अच्छी रहने वाली है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए नीच भंग राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपका मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं और भविष्य के लिए धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीत सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि के एकादश भाव में नीच भंग राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में समाज में मान-सम्मान की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। मित्रों के सहयोग से अपने लक्ष्य को पाने में भी सफल हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं। धन-ऐश्वर्य में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।
शनि गुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। कुछ जातकों के लिए यह समय तरक्की और नए अवसर लेकर आएगा, तो वहीं कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानें 12 में से किन 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें शनि के नक्षत्र परिवर्तन का असर
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।