Malavya Rajyog 2025: साल 2025 में ग्रह गोचर करके कई विशेष योग और राजयोग बनाएंगे। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि जनवरी 2025 में धन के दाता शुक्र ग्रह भी मालव्य राजयोग बनाने जा रहे हैं। यह राजयोग शुक्र ग्रह के अपनी उच्च राशि मीन में गोचर से बनेगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

मालव्य राजयोग आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव का एक तो आपकी राशि पर आधिपत्य है। साथ ही शुक्र आपकी राशि के इनकम और लाभ स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमा सकते हैं। वहीं आप इस दौरान कोई संपत्ति या वाहन भी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही साल 2025 में भाग्य का साथ मिलने से आपके लिए उन्नति के द्वार खुल सकते हैं। साथ ही आप लोगों को पुराने निवेश से लाभ होगा। वहीं आप लोगों को इस समय पुत्र या पौत्र की भी प्राप्ति हो सकती है। संतान की तरक्की हो सकती है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

मालव्य राजयोग आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ स्थान में बनेगा। इसलिए इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। वहीं आपको पैतृक संपत्ति का भी सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से छठे और 11वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही  करियर में भी आपको एक के बाद एक सफलता मिलेगी। वहीं कारोबारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप कोई लग्जरी आय़टम खरीद सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

मालव्य राजयोग आप लोगों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली से भाग्य और विदेश भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरन में आपको किस्मत का साथ मिलने से आपके लिए लाभ और उन्नति के कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपके अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वही आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024