Kendra Tirkon Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी उच्च और स्वराशि में गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मार्च की शुरुआत में शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। वहीं इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
पति और ससुराल के लिए लकी मानी जाती हैं इन राशियों की लड़कियां
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। साथ ही वित्तीय स्थिरता पहले से ही आपके पक्ष में है, और करियर की संभावनाएं उज्ज्वल दिख रही हैं। लंबे समय से लंबित परियोजनाएं साकार होने वाली हैं। वहीं अगर आप कारोबार हैं, तो कोई बड़ी व्यवसायिक डील फाइनल हो सकती है। जिससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
केंद्र त्रिकोण राजयोग कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आपके जो कार्य रुके हुए थे वो बन सकते हैं। वहीं आपको कई अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। वहीं यह अवधि छात्रों के लिए शुभ रहेगी। मतलब छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण करन जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। वहीं आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और वित्तीय लाभ दिलाएगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही इस समय आपकी दैनिक इनकम में भी बढ़ोतरी होगी।
