Venus Planet Gochar In Leo: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक समय- समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। जिसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि 31 अगस्त को धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी है जिनको यह राशि परिवर्तन विशेष लाभप्रद सिद्ध हो सकता है आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

तुला राशि: ज्योतिष अनुसार शुक्र देव का राशि परिवर्तन आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में शुक्र ग्रह 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी के योग बने हुए हैं। साथ ही आपके इनकम के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का करियर मीडिया, फिल्म से जुड़ा हुआ है उनको यह समय अनुकूल सिद्ध हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको व्यापार और करियर में आशातीत सफलता मिलेगी। इस समय आपको किस्मत का भी भरपूर साथ मिल सकता है। आप लोग इस दौरान एक ओपल स्टोन पहन सकते हैं, जो आपके लिए लकी रत्न साबित हो सकता है।

कर्क राशि: शुक्र ग्रह के गोचर करते ही आप लोगों की जिंदगी में अहम बदलाव आ सकता है।  क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शुक्र ग्रह दूसरे स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आप कई स्त्रोत से धन कमाने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ भी इस समय हो सकता है। कारोबर में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल होने से अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस समय आप पार्टनरशिप का काम शुरू कर सकते हैं। जिसमें अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं जो लोग वाणी और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय शानदार सिद्ध हो सकता है। इस समय आप लोग एक मोती या चंद्रमणि धारण कर सकते हैं जो आपके लिए भाग्यशाली रत्न साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि: शुक्र देव के राशि परिवर्तन से आप लोगों को करियर और बिजनेस में अच्छी ग्रोथ मिल सकती है। क्योंकि शुक्र देव आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब मिलने के योग हैं। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।

वहीं इस समय कारोबार का भी विस्तार हो सकता है। साथ ही व्यावसायिक नए संबंध बनने से आपको  अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर वाहवाही हो सकती है। इस समय आपको कोई पुरुस्कार भी मिल सकता है। जिससे आपके मन प्रसन्न रहेगा। आप लोग एक फिरोजा रत्न पहन सकते हैं। जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।