Venus Transit In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपकोे बता दें कि धन के दाता शुक्र ग्रह मार्च के महीने में अपनी उच्च राशि मीन में संचरण करेंगे। जिससे मालव्य महापुरुष राजयोग बनेगा। ऐसे में इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी है…

मकर संक्रांति बाद बनेगा मंगल और बुध का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में सफलता के योग

कर्क राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली से नवम भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस अवधि में आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आपकी रूचि धर्म- कर्म के कार्यों में बढ़ेगी। वहीं इस दौरान प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। वहीं किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही विदेश यात्रा के योग बनेंगे। वहीं इस समय आपको पिता या गुरु से सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मालव्य राजयोग का बनना मिथुन राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोग करियर में तरक्की करेंगे। वहीं प्रमोशन मिल सकता है। इसके साथ ही सैलरी बढ़ने की खुशी मिल सकती है। वहीं आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साथ ही कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं नई डील फाइनल हो सकती है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का बनना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही फैमिली लाइफ अच्छी रहेगी और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। इसके साथ ही अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बनेंगे। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है। वहीं आपकी कार्यकरने की शैली में निखार आएगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026