Venus Planet Transit In Tula: पंचांग अनुसार वैभव और धन के दाता शुक्र देव अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। वहीं शुक्र देव का यह राशि परिवर्तन 18 अक्टूबर को होगा। आपको बता दें शुक्र देव के गोचर से 3 राशि वालों की गोचर कुंडली में केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि: केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से आप लोगों को करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसलिए जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी की बात चल सकती है। कारोबार में नए ऑर्डर आने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय कारोबार का विस्तार भी हो सकता है। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। वहीं अगर आप पिछले काफी समय से पदोन्नति या स्थान परिवर्तन की उम्मीद कर रहे हैं तो इस दौरान आपका प्रमोशन या स्थान परिवर्तन हो सकता है। वहीं मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं और ज्योतिष अनुसार शनि देव और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

कुंभ राशि: आप लोगों के लिए शुक्र का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और यात्रा का स्थान माना जाता है। इसलिए समय आपको हर कार्य में किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप कोरबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं। जो भविष्य में फायदेमंंद साबित हो सकती है। वहीं इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको कोई उच्च स्थान प्राप्त हो सकता है। अगर आप शेयर मार्केट, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। समय अनुकूल है। 

कन्या राशि: शुक्र ग्रह का गोचर आपकी गोचर कुंडली में राशि से दूसरे भाव में होने जा रहा है। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार मेंं रुके हुए पेमेंट प्राप्त हो सकते हैं। इस समय कन्या राशि के लोग घर वाहन, या अन्य कोई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं।

साथ ही आपको इस समय परिवार या दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका भी मिल सकता है। घर पर मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है। इस समय आप कार्यस्थल पर टारगेट को पाने में सफल रहेंगे। इसलिए कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और आपके अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रह सकते हैं।