Venus Planet Vakri In Meen: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल होली का पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि होली से पहले शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि 2 मार्च को धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह वक्री होने जा रहे हैं। मतलब वह अब उल्टी चाल से गति करेंगे। वहीं शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में वक्री होंगे। ऐसे में कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
शुक्र ग्रह का वक्री आप लोगों क लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली से प्रथम स्थान पर वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही। इस समय आप लोगों की लव लाइफ में सुधार होगा और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। करियर और व्यवसाय में वृद्धि के संकेत हैं, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है पारिवारिक और दांपत्य जीवन में शांति और सामंजस्य रहेगा। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शुक्र ग्रह का उल्टी चाल चलना आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली से भाग्य स्थान पर उल्टी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस समय धर्म- कर्म के कार्यों मे आपकी रुचि बढ़ सकती है। वहीं आर्थिक दृष्टि से यह समय शुभ रहेगा। आपको रचनात्मक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। साथ ही इस समय आप यात्राएं कर सकते हैं। वहीं कार्यस्थल पर पदोन्नति और आय में वृद्धि के योग हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का वक्री होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर पदोन्नति और आय में वृद्धि के योग हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। वहीं इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
