वैदिक पंचांग के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है। जिसका असर देश- दुनिया सहित सभी राशियों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि भौतिक सुख और वैभव के दाता शुक्र ग्रह ने 18 अक्टूबर को अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश कर लिया है। जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ है। वहीं इस योग के बनने से 3 राशि के जातकों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि: आप लोगों के लिए मालव्य योग बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में संचरण कर रहे हैं। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही वाहन और प्रापर्टी खरीदने के भी योग हैं। अगर आप कोई सरकारी टेंडर लेना चाह रहे हैं तो ले सकते हैं, समय अनुकूल है। हालांकि इस समय आपको किसी बात को लेकर मानसिक अशांति रह सकती है।
कन्या राशि: आप लोगों के लिए शुक्र का गोचर शुभ फल दायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी राशि से दूसरे भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अगर आप स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं। समय अनुकूल है। वहीं अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं तो इस समय आपको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन इस समय आपको हार्ट और आंख से संबंधित बीमारी होने की आशंका है। इसलिए दवाई समय पर लेते रहें।
वृश्चिक राशि: शुक्र देव के गोचर करते ही आप लोगों की जिंदगी में अहम बदलाव आ सकते हैं। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव में संचरण कर रहे हैं। जिससे इस समय आप भौतिक सुख पर धन खर्च कर सकते हैं। वहीं इस समय विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं। वहीं अगर आपका कोई सरकारी काम अटका हुआ था तो वो इस दौरान बन सकता है।