Shukra Gochar 2025: धन-वैभव , ऐश्वर्य, प्रेम-आकर्षण, भोग-विलास के दाता शुक्र इस समय मीन राशि में विराजमान है और 31 मई तक इसी राशि में होंगे। इसके बाद वह राशि परिवर्तन करके मंगल की राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के मेष राशि में जाने से कुछ राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। वहीं कुछ राशियों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। मंगल इस राशि में 29 जून तक रहने वाले हैं। करीब 29 दिनों तक मेष राशि में रहकर इन तीन राशियों को बंपर लाभ दे सकते हैं। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि की कुंडली में शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होकर पहले भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आप काफी उन्नति पा सकते हैं। इसके साथ ही आपको कई नए अवसर मिल सकते है। रचनात्मकता में बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है, जिससे आपको खूब लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी साफ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपके अनुकूल रहने वाला है। आप अधिक खर्च भी कर सकते हैं। लेकिन अंत में आप बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं। आपका रिश्ता गहरा होगा। अंत में सेहत की बात करें, तो मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में शुक्र पंचम और बारहवें भाव के स्वामी है और वह  11वें घर में गोचर करने जा रहा है। इस भाव को वित्तीय लाभ और इच्छा के कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के पेशेवर जीवन में काफी उन्नति हो सकती है।  वेतन वृद्धि, पदोन्नति भी होने की संभावना है।आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही आय बढ़ने के कई रास्ते खुलेंगे। आयात-निर्यात के व्यापार में आपको काफी लाभ मिल सकता है। विदेशी भूमि से जुड़े जातकों या फिर बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाले जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है।  आपकी कई भौतिक इच्छाएं पूरी हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। शुक्र आपको खूब पैसा देने वाले हैं। लव लाइफ की बात करें, तो काफी अच्छी जाने वाली है। आप अपने प्यार से शादी कर सकते हैं। इसके साथ ही सिंगल लोगों के जीवन में कोई खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। सेहत अच्छी रहने वाली है। खानपान और लाइफस्टाइल का ध्यान रखेंगे, तो हर बीमारी दूर रहेगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र काफी शुभ साबित हो सकता है। इस राशि में शुक्र नवम भाव यानी भाग्य के भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। आपके द्वारा किसी काम में की जा रही मेहनत, प्रयास में अब सफलता हासिल हो सकती है। आपको हर क्षेत्र में खुशियां ही खुशियां मिल सकती है। जीवन में कुछ सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाला है।  मीडिया, पत्रकारिता, फिल्म, कला आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आप लंबी दूरी की यात्रा करके काफी लाभ कमा सकते हैं। व्यापार के माध्यम से भी आपको काफी वित्तीय लाभ मिल सकता है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं, तो आने वाले समय में आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है। सिंगल जातक मिंगल हो सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

अप्रैल माह में शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा समय-समय पर अन्य ग्रहों की स्थिति में बदलाव के साथ-साथ शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें 12 राशियों का अप्रैल माह का मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक