Shukra Gochar 2025: दैत्यों के गुरु शुक्र को धन-वैभव, मान-सम्मान, ऐश्वर्य,प्रेम, कामना, आकर्षण आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन करने का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। बता दें कि नए साल 2024 में शुक्र मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। देवताओं के गुरु की राशि में दैत्यों के गुरु के प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिलेगा, तो कुछ को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शुक्र के मीन राशि में प्रवेश करने से नए साल में किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र 28 जनवरी 2025 को सुबह 06 बजकर 42 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का मीन राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि में बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। बता दें कि इस राशि में शुक्र दूसरे और सातवें यानी रिश्ते के भाव में शुक्र विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। सिंगल लोगों को सच्चा प्यार मिल सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो धन से संबंधित निर्णय थोड़े सोच-समझकर करें, क्योंकि इससे आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है। विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्रा करने से आपको शुभ फल मिल सकता है। कुल मिलाकर शुक्र का मीन राशि में जाना आपके लिए फलदायी साबित हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में शुक्र दसवें यानी करियर के भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। अपने बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। इसके साथ ही आपके काम की सराहना की जाएगी। सहकर्मियों से भी आपके संबंध मधुर हो सकते हैं। विदेश से नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। इसके साथ विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। आयात-निर्यात के व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आपको बिजनेस में खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव काफी अधिक रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर करना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के उच्च अवस्था यानी छठे भाव में शुक्र गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको खूब लाभ मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ आपके अच्छे रिश्ते बन सकते हैं। इसके साथ ही डांस, कला, फैशन आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। हर मुश्किल चुनौतियों को आप पार कर लेंगे।

नया साल 2025 जल्द आरंभ होने वाला है। इस साल कई ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। ऐसे ही ग्रहों के सेनापति मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में जनवरी 2025 में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर इसका असर पड़ेगा। जानें मंगल के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025