Shukra Gochar 2025: नवग्रह में से दैत्यों के गुरु शुक्र को काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, क्योंकि शुक्र को सुख-समृद्धि, धन-वैभव, ऐश्वर्य, भोग-विलास, प्रेम-आकर्षण का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में बहुत अधिक पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 28 जनवरी को सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के गुरु की राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शुक्र के मीन राशि में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
मीन राशि में प्रवेश करके शुक्र इस राशि के ग्यारहवें भाव में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में शुक्र के आने से हर इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी और व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही अपने दोस्तों के साथ शानदार वक्त बीता सकते है। सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा इसके साथ ही भौतिक इच्छाएं पूरी हो सकती है। लेकिन सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शुक्र का मीन राशि में जाना आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का मीन राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि में शुक्र करियर के भाव यानी दसवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर के मामले में खूब लाभ मिलने वाला है। आपके काम से वरिष्ठ अधिकारी और उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। इसके साथ ही सहकर्मियों के साथ आपकी अच्छी बनने वाली है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है। आयात-निर्यात के बिजनेस में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर शुक्र का मीन राशि में जाना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का मीन राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शुक्र नौवें भाव यानी भाग्य के भाव में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। ऐसे में आप कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही वाहन आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है।
नए साल 2025 में गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में सिंह सहित इन तीन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।