Malavya Rajyog In Meen 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार साल 2023 में कई ग्रह गोचर करके राजयोग का निर्माण करेंगे। जिसमें शुक्र ग्रह का भी नाम शामिल है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को वैभव, ऐश्वर्य, भौतिक सुख, कला- संगीत, लग्जरी आयटम और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। आपका बता दें कि शुक्र ग्रह (Venus Planet Transit In Meen) 15 फरवरी 2023 में अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करेंगे। जिससे मालव्य राजयोग (Malavya Rajyog In 2023) का निर्माण होगा। इस राजयोग का निर्माण सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस साल आकस्मिक धनालाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

मालव्य राजयोग का बनना मिथुन राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह कर्म भाव पर उच्च के विराजमान होंगे। साथ ही गुरु के साथ युति बनाएंगे। जिससे हंस राजयोग भी बनेगा। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। व्यापार में आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। बॉस आपसे खुश हो सकते हैं। साथ ही जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

कन्या राशि के लोगों को मालव्य राजयोग बनने से वैवाहिक जीवन और साझेदारी के काम में सफलता मिल सकती है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के सातवें भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपको साझेदारी के काम में सफलता मिल सकती है। आप पार्टनरशिप के काम शुरू भी कर सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। इस समय विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

मालव्य राजयोग बनने से आपके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में बन रहा है। जिसको प्रापर्टी और माता का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस समय आपको माता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं शुक्र ग्रह की दृष्टि आपके दशम स्थान पर पड़ रही है। इसलिए आपको नई नौकरी का प्रस्ताव भी आ सकता है। साथ ही इस समय आप व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं।