Shukra Transit In Pisces 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2023 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करन जा रहे हैं। इस लिस्ट में धन के दाता शुक्र ग्रह का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह 05 फरवरी 2023 को अपनी उच्च राशि (Venus Planet Transit In Meen) मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने के मिलेगा। लेकिन 3 राशि के लोग ऐसे हैं, जिनको  शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये कौन सी राशि के लोग हैं…

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम स्था में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं बात करें कारोबारियों की तो आपको उनको व्यापार लाभ होने के आसार हैं। कामकाज के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वहीं इस समय आप व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शुक्र ग्रह का मीन राशि में गोचर वृष राशि के लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से 11वें स्थान में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिसे आय और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपके आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। साथ ही आपको पुराने निवेश से अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अधिक मजबूत होगी। आप जो भी निवेश करेंगे वह सभी आपका लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। साथ ही स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी से अच्छा लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों को शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली के नवम स्थान में भ्रमण करेंगे। जिसे भाग्य और विदेश स्थान का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। साथ ही नौकरीपेशा वर्ग में लोगों को प्रमोशन और प्रभाव वृद्धि का संयोग बनेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप व्यापार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको लाभ हो सकता है।