ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है। तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि 13 जुलाई को धन और वैभव के दाता शुक्र देव ने मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। जहां पहले से ही बुध देव विराजमान हैं। इन दोनों की युति से महाराजयोग का निर्माण हो रहा है। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ रहा है। लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं, जिनकी गोचर कुंडली में बैहद शुभ राजयोग का निर्माण हो रहा है। जिससे इस दौरान उनको धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…
मिथुन राशि: आपकी राशि से 2 राजयोगों का निर्माण हो रहा है। आपकी गोचर कुंडली में बुध स्वराशि में विराजमान हैं। जिससे भद्र नाम के राजयोग का निर्माण हो रहा है। साथ ही शुक्र ग्रह भी साथ बैठने से केंद्र त्रिकोण राजयोग का भी बन रहा है। साथ ही दशम भाव में गुरु स्थित हैं, जिससे हंस नाम का राजयोग बन रहा है। इस समय आप लोगों को व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। भाग्य का भी इस समय आपको साथ मिलेगा। साथ ही इस समय नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है।
कन्या राशि: आपकी गोचर कुंडली में बुध ग्रह भद्र नाम का राजयोग बना रहा है। जिससे आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही बधादित्य राजयोग भी बना हुआ है। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। राजनीति में सफलता मिल सकती है। साथ ही भाग्येश, कर्मेश, धनेश साथ में बैठे हुए हैं। इसलिए इस समय व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। आप लोगों को नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। आप लोग इस दौरान पुखराज और हीरा धारण कर सकते हैं।
धनु राशि: आपकी गोचर कुंडली में गुरु बृहस्पति हंस नाम का राजयोग बनाकर बैठा हुआ है। इसलिए इस समय आप व्यापार में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल कर सकते हैं। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपका कर्म और विवाह का स्वामी बुध- शुक्र की युति के अंदर है।
मकर राशि: आप लोगों की राशि से रूचक और शश नाम का राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय जो कार्य करना चाहते हैं वो कर सकते हैं। साथ ही आप लोगों को नई नौकरी का प्रपोजल आ सकता है। आप लोगों की पदोन्नति हो सकती है। किस्मत का भी इस समय पूरा साथ मिलेगा। अटके हुए काम बनेंगे।