Venus Transit In Dhanu: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शुक्र ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में एक महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक् ग्रह 7 नवंबर को धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को पद, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं सेहत अच्छी रहेगी। आपके द्वारा लिए गए त्वरित फैसले और किए गए कार्यों की सराहना होगी। कार्य-व्यापार में भी प्रगति होगी। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही आपकी वाणी प्रभावशाली बनेगी, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए धन के दाता शुक्र ग्रह का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली से नवम स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस अवधि में आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं तो कारोबार में आपकी कोई बड़ी डील होने से आपको कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही आपको कोई बड़ा निवेशक भी मिल सकता है। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। जो शुभ साबित होंगी। वहीं इस दौरान आप दान- पुण्य के कार्य में धन खर्च कर सकते हैं। वहीं इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैंं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मक का साथ मिल सकता है। साथ ही वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको इस दौरान बिजनस में खूब कमाई करने का मौका मिलेगा। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय व्यापारी गण कोई बड़ी डील कर सकते हैं। वहीं आर्थिक मामलों में भी यह गोचर आपके लिए अनुकूल फल लेकर आएगा और दिवाली के मौके पर आपकी खूब कमाई करवाएगा। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। लेकिन आफ लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए आप लोगों को थोड़ा सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024