Venus Planet Transit In Aries: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह 24 अप्रैल को मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत पलट सकती है। साथ ही इस समय इन राशियों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहं धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस दौरान व्यवसाय के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल करेंगे और आपका आत्म विश्वास उच्च स्तर पर रहेगा। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य आपके रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं इस अवधि में आप ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने में कामयाब होंगे और धन दौलत में अच्छी वृद्धि होगी। साथ ही अगर आप वाहन या संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं तो गोचर काल में आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस समय आप देश- विदेशी की यात्रा कर सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप इस दौरान कोई वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आप पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ में आप कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। साथ ही इस जो लोग मेडिकल, रियल स्टेट और प्रापर्टी से जुड़ा कार्य करते हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।