Venus Transit 2022: इस समय शुक्र देव तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र देव के गोचर से कई राशि के लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। कई राशि के जातकों को लाभ हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव 18 अक्टूबर 2022 से तुला राशि में गोचर कर रहें हैं। इससे कई राशि के लोगों को शुक्र देव का साथ मिल सकता है। आइए जानतें हैं कि किन-किन राशि के लोगों पर इस दौरान शुक्र देव की कृपा रहेगी और क्या लाभ हो सकता है।
मेष राशि
इस राशि के जातकों पर इस दौरान शुक्र देव की विशेष कृपा हो सकती है। आय में बढ़ोतरी के साथ आर्थिक समृद्धि आ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है और छवि में सुधार होने के साथ आपका मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।
शुक्र देव के गोचर से इन राशि के लोगों को होगा धन लाभ
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक इस दौरान अपने शत्रुओं को पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। शत्रु आपके मित्र बन सकते हैं। आपकी सेहत इस दौरान बेहतर रह सकती है। अटका हुआ धन मिल सकता है। आर्थिक जीवन में भी धन लाभ होने की संभावना है। कुछ जातक इस दौरान वाहन आदि भी खरीद सकते हैं।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों को शुक्र देव करियर में सफलता दिला सकते हैं। आमदनी बढ़ने के साथ आर्थिक जीवन समृद्धि हो सकता है।जातकों को कार्य पूरा करने में आ रही समस्या भी दूर हो सकती है। पारिवार में भी सुख-शांति रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को भी शुक्र देव का पूरा साथ मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके भाई- बहन भी बेहतर करने के साथ धन भी प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों की नौकरी बदल सकती है और सैलरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है।