Shukra Asta 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु इस समय मीन राशि में विराजमान है और वह एक निश्चित अवधि के बाद अपनी स्थिति में बदलाव करते रहते हैं। बता दें कि होली के बाद यानी 19 मार्च को शाम 6 बजकर 49 मिनट पर मीन राशि में अस्त होने वाले हैं। शुक्र के मीन राशि में अस्त होने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शुक्र के अस्त होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 23 मार्च को सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर शुक्र उदित हो जाएंगे।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्‍वामी होकर बारहवें भाव में अस्‍त होने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफवता हासिल हो सकती है। करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो जाएंगे। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। पार्टनरशिप में किए जा रहे बिजनेस में थोड़ी सी परेशानियां हो सकती है। लेकिन समय के साथ इसका हल निकल आएगा। इसके साथ ही आपको मुनाफा मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा और सेहत भी अच्छी रहेगा। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ऊँ शुक्राय: नमः: मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का अस्त होना काफी हद तक अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के तीसरे और दसवें भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में अस्त होने वाले हैं। ऐसे में आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होने वाली है। जीवन में सुख-शांति बनी रहती हैं। करियर के क्षेत्र में नौकरीपेशा जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आपको अधिक से अधिक मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। आप एक-दूसरे पर विश्वास को कमजोर न होने दें। सेहत अच्छी रहेगी। 

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का अस्त होना अनुकूल साबित हो सकता है। कुंभ राशि के चौथे और नौवें भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव में अस्त होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को पैसों संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती है। लेकिन समय के साथ इससे निजात मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपका अच्छा वक्त बीतेगा। करियर के क्षेत्र के भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। 

मार्च माह में कई ग्रह और नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। इस माह शनि भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा बीतेगा मार्च माह। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक